सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिले निर्देश
भदोही (सृष्टि मीडिया)। जिले के सभी थानों पर आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम और डीएम ने चौरी थाने पर फरियादियों की फरियाद सुनी। पूरे जिले में कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 21 शिकायतों का मौके पर अधिकारियों ने निस्तारण कराया है। चौरी थाने पर डीएम गौरांग राठी और एसपी अनिल कुमार ने राजस्व कर्मियों के साथ फरियादियों की फरियाद सुनी। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपने विभिन्न मामलों के निस्तारण के मद्देनजर पहुंचे हुए थे।
तेजी से कराएं निस्तारण : डीएम
डीएम और एसपी ने सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि थाना समाधान दिवस में जो भी प्रार्थना पत्र आए हैं उनका तेज गति से निस्तारण कराया जाए। जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस के मौके पर कुल 94 प्रार्थना पत्र आए जिनमें 21 का निस्तारण कराया गया है एवं 26 प्रकरणों को पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने ऊंज थाने पर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस मौके पर उन्होंने निर्देशित किया है कि थाना समाधान दिवस प्राय प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित करके दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर सम्बंधित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए। आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बनाकर उनके हस्ताक्षर कराए जाने हेतु उन्होंने निर्देशित किया है।