सृष्टिमीडिया आजमगढ। आम आदमी पार्टी ने विक्की सोनकर के नेतृत्व में मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। रविवार को नगर के मुहल्ला नरौली में मोबाइल मुहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन आप के पूर्वांचल प्रान्त के अध्यक्ष राजेश यादव ने फीता काटकर किया।
मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक में आये लगभग 200 मरीजों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण कर जरूरतमंदो को दवा वितरित किया। मोबाइल मुहल्ला क्लिनिक कार्यक्रम में मुहल्लेवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए चिकित्सकीय सलाह भी ली। पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह मोबाइल मुहल्ला क्लिनिक जन सहयोग से जनता के हित में पिछले दो रविवार से लगातार चल रही है और इस रविवार को नगर के नरौली मोहल्ले में लगाई गई है भविष्य में आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत जनसहयोग व चिकित्सको के सहयोग से चलाया जायेगा। इस मौके पर डॉ अनुराग यादव, डा. हरीराम, डॉ ज्ञानचंद, डॉ चंद्रशेखर, संजय राय, राम सतन पटेल, रमेश यादव, रमेश मौर्या, अशोक यादव,गुड्डू जमाली, धोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव