23 शिकायती प्रार्थनापत्रों में से 2 का हुआ निस्तारण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार को तहसील सभागार लालगंज में तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम राजकुमार बैठा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे, राजस्व निरीक्षक विपिन सिंह, राजकुमार सिंह, अशोक सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील दिवस में कुल 23 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 10, पुलिस विभाग से संबंधित 4, विकास विभाग से संबंधित 2, विद्युत विभाग से संबंधित 2, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित 2 तथा अन्य विभागों से संबंधित 3 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से मौके पर ही 2 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष 21 विचाराधीन मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को हस्तांतरित किया गया। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना व पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के तत्काल, निष्पक्ष, व न्यायोचित जांचकर कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कुल 65 प्रार्थनापत्र पड़े थे जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया है। इस अवसर पर एसडीएम निजामाबाद सुनील कुमार धनवंता, तहसीलदार, चमन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *