आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली पुलिस ने ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत संदस्यों को धमकी देने वाले दो अभियुक्तों को वेशो नदी पुलिया ग्राम पवनी खुर्द के पास से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
वादी मुकदमा ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह उर्फ सोनू पुत्र अरविन्द कुमार सिंह ग्राम चिलबिला थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ ने थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी प्रदीप और सतीश सिंह के इशारे पर अभियुक्त राममिलन सिंह व फरीद तथा एक अज्ञात द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम – सभा सिधारी धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू के पास जाकर गाली देते हुए तमंचा से धमकाते हुए कहना कि सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करो या तो 1 लाख रूपया दो तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो को अलग-अलग तरीके से धमकी दी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना देवगांव पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। साक्ष्य के आधार पर धारा में बढोत्तरी की गयी विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त फरीद अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम पल्हना बाजार थाना देवगांव, राममिलन सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी ग्राम बेनूपुर थाना मेंहनगर को पुलिस ने वेशो नदी पुलिया ग्राम पवनी खुर्द गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार