आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्रिश्चियन हॉस्पिटल सेवा संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष, इंजीनियर एवं समाजसेवी स्व. श्याम कुंवर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि संस्थान परिसर, मिशन अस्पताल नरौली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ एवं हवन के साथ हुआ, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक सिंह ने स्व. श्याम कुंवर सिंह जी के जीवन और कार्यों को याद करते हुए कहा कि संस्थान की स्थापना के शुरुआती चरण में स्व. सिंह ने न केवल महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान किया, बल्कि वे प्रतिदिन मरीजों के बीच जाकर उनका हालचाल लेते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वे सदैव समाज के हर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनका समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष बीना सिंह, डा. शौर्य विक्रम सिंह, डा. वेद प्रकाश सिंह, उदय चन्द्र बरनवाल, संदीप सिंह (सोनू), डा. विजय त्रिपाठी, डा. फिरोज अहमद, डा. पंकज यादव, अवनी एन.आर., डा.जीजील, डा. आमीर मुमताज, सलोमी नाग, अजीत पांडेय, संदीप मौर्य, सर्वेश सिंह, प्रतीक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार