सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 180 जोड़े

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में शनिवार को विकास खण्ड परिसर मार्टिनगंज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 5 विकास खण्ड-ठेकमा, अहिरौला, फूलपुर, पवई़, मार्टिनगंज एवं एक नगर पंचायत के कुल 190 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें कुल-180 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर तथा विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह ‘‘बीनू’’ तथा अध्यक्ष नगर पंचायत मार्टिनगंज अपूर्वा सिंह रही। विनोद राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह महत्वपूर्ण योजना है। अब किसी गरीब परिवार के पुत्री की शादी धन के अभाव में नहीं रूकेगी। हमारी सरकार इस योजनान्तर्गत रूपये एक लाख व्यय करती है, जिसमें से 60 हजार विवाहोपरान्त कन्या के खाते में तथा 25 हजार के लगभग 26 सामान, जिसमें 5 साड़ी का सेट, प्रेसर कुकर, 8 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 30 ग्राम चांदी की पायल, 10 ग्राम बिछिया आदि सामान सम्मलित हैं। 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किये जाते हैं।
पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि ‘अब समाज में बेटी होना गर्व की बात है। हमारी सरकार ने जन्म से लेकर शिक्षा व विवाह तक सारी व्यवस्था कर रखी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इन्ही योजनाओं में से एक है, इस योजना में नकद रूपये के साथ-साथ आवश्यक गृहस्थी का सामान भी सरकार उपलब्ध कराती है।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मार्टिनगंज इद्रीश अली, खण्ड विकास अधिकारी ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित गौरव यादव सहायक विकास अधिकारी, वीरेन्द्र यादव स.वि.अ., मुकेश यादव ग्राम विकास अधिकारी, नवनीत यादव ग्रा.वि.अ., पारसनाथ स.क. पर्यवेक्षक, सुधांशु मिश्र एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *