लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली पुलिस ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
चौकी प्रभारी लालगंज देवेन्द्र नाथ दूबे व उ.नि. सत्येन्द्र सिंह व उ.नि. विनय कुमार यादव मय हमराह टीकरगाढ़ चौराहा हाइवे पर मौजूदगी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिरकिहिट पाही पर चाचा घराना में कुछ लोग इकट्ठा होकर प्रलोभन देकर हिन्दू से मुस्लिम में धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस सूचना पर समस्त पुलिस बल ग्राम चिरकिहिट (पाही पर चाचा घराना) पहुँचे, मौके पर पहुंचकर देखा गया तो भारी भीड़ थी। भीड़ के पास जाकर देखा गया तो मजारनुमा बनाकर उसपर त्रिशुल गाड़कर, माला फूल लपेटकर व लाल, पीला, हरा कपड़ा बांधकर कव्वाली गाते हुए तकरीरें पढ़ी जा रही थी। मुस्लिम धर्म की तारीफ की जा रही थी तथा हिन्दू धर्म के मान्यताओं को पाखण्ड व झूठा बताया जा रहा था तथा मुस्लिम धर्म के हिसाब से हिन्दूओं को प्रलोभन देकर हिन्दू से मुसलमान बनाने का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा धर्म में परिवर्तन कराने वालों को घेराबन्दी कर 2 महिला व 16 पुरूष कुल 18 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों को हिन्दू से मुस्लिम में धर्म परिवर्तन कराने पर ऊपर से पैसा मिलता है। आज हम लोग तमाम लोगों को इकट्ठा करके धर्म परिवर्तन करा रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना देवगांव मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद