आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड पर बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन अभियान के बारे में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1076, 1090, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। उपरोक्त अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा 70 ग्राम वार्डों में 65 बैठक, चौपाल लगाकर कुल 1602 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार