रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कृषि महाविद्यालय कोटवा में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 13 छात्रों का चयन हुआ है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में यूए एग्रो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, नवीन खुशहाली कृषि केंद्र (लखनऊ) द्वारा 13 छात्रों का चयन किया गया।
महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी डॉ टी. पांडियाराज के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय में इस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयनित छात्र, यूए एग्रो नेटवर्क के उद्देश्य को पूरा करके किसानों को सशक्त बनाने में मदद कर सकेंगे, जिससे किसानों को कृषि पद्धतियों की नवीन जानकारी मिल सके और कृषि इनपुट के बेहतर और अधिक कुशल उपयोग को सुगम बना सके। ऐसे में कृषि के छात्रों के पास यह अच्छा अवसर है कि वे अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग किसानों के विकास के लिए कर सकें। अधिष्ठाता ने चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि कृषि में नए तकनीकी ज्ञान के उपयोग से विकसित कृषि विकसित भारत 2047 के उद्देश्य को भी पूरा कर सकेंगे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा