अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कैलाशी महिला विकास समिति, आजमगढ़ द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय ध्यानीपुर, लोहरा में संस्था का 12वां वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलेन्द्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा के अधीक्षक देवानंद यादव द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर मानसिक दिव्यांग बच्चों ने नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से ईसा मसीह को स्मरण करते हुए क्रिसमस पर्व तथा संस्था का वार्षिकोत्सव मनाया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा गरीब दिव्यांगजनों को स्वेटर एवं टोपी वितरित कर ठंड से बचाव हेतु सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रबंधक सुनीता देवी, प्रियंका राय, लीलावती, विनीता, रेनू, निलेश, प्रवीन गिरी, दिवाकर, सुमित, संगीता, रंजना, वंदना, धर्मेंद्र, सुधाकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद