एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत के लिए 120 पोलिंग पार्टी रवाना

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील पर एक नगर पालिका तीन नगर पंचायत में मतदान के लिए 120 पोलिंग पार्टी को उप जिलाधिकारी ने बैग देकर रवाना किया। सगड़ी तहसील पर सुबह से लेकर शाम 3 बजे तक गहमागहमी रही।
बुधवार की सुबह 8 बजे से बिलरियागंज नगर पालिका व अजमतगढ़ नगर पंचायत जीयनपुर नगर पंचायत महाराजगंज नगर पंचायत पर मतदान के लिए 120 पोलिंग पार्टी को मतदान कराने के लिए मतदान सामग्री देकर बस से रवाना किया गया। इस दौरान अलग-अलग नगर पंचायत के लिए टेबल पर कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहीं बिलरियागंज नगर पालिका में 84 पोलिंग पार्टी बनाए गए हैं। जहां पर अध्यक्ष पद के लिए एक आरो और सभासद पद के लिए 5 आरो बनाए गए हैं वही अजमतगढ़ नगर पंचायत में 14 पोलिंग पार्टी, जीयनपुर नगर पंचायत में 11 पोलिंग पार्टी व महराजगंज में 11 पोलिंग पार्टी सहित कुल 120 पोलिंग पार्टी को सगड़ी तहसील अलग अलग मतदान सामग्री का फैला दिया गया जिसमें मतदाता सूची इंकपद मोहर पेपर सील आदि सामान रखे हुए थे। पोलिंग पार्टियों को बिलरियागंज नगरपालिका संतोष शर्मा व अजमतगढ़ नगर पंचायत कांतापाल, जीयनपुर नगर पंचायत महेंद्र नाथ उपाध्याय वही महाराजगंज नगर पंचायत रमेश चंद्र पांडेय के द्वारा के लिए बस से शाम 3 बजे जिलाधिकारी सगड़ी ने रवाना कर दिया।
बिलरियागंज नगर पालिका में कुल 80 हजार मतदाता, महाराजगंज नगर पंचायत कुल मतदाता 10733, जीयनपुर नगर पंचायत में 9461 कुल मतदाता अजमतगढ़ नगर पंचायत में 12655 कुल मतदाता हैं जिनके मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान स्थल पर पहुंच गई हैं जहां पर गुरुवार की सुबह से मतदान कराने की तैयारी के लिए मतदान कर्मी जुट गए हैं।
रिपोर्ट-फहद खान/तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *