पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को सिकरौरा गांव में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला फाइलेरिया नोडल अधिकारी डा. अविनाश झा ने किया।
अभियान के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक विजेंद्र कुमार पांडेय, जोनल कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। इस मौके पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाई। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम में नागेंद्र लाल, शिवकुमार, आशा देवी, आदित्य कुमार, हरवंश पाल, सावित्री देवी एवं अनीता चौहान ने गांव में जाकर कुल 105 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लेकर फाइलेरिया की जांच की। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर जांच और दवा वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए टीम द्वारा समुदाय में जागरूकता, जांच और दवा सेवन को सुनिश्चित कराया जा रहा है।
रिपोर्ट-बबलू राय