सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में चल रहा एसआईआर का कार्य प्रगति पर है। सभी बीएलओ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। समय-समय पर प्रशासन द्वारा प्रगति की जानकारी भी ली जा रही है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार फूलपुर राजा राम, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार यादव, सुपरवाइजर प्रदीप सोनी, समस्त बीएलओ, राजापुर सिकरौर ग्राम प्रधान सफीक अहमद, कम्पोजिट विद्यालय राजापुर सिकरौर में एसआईआर कार्य में लगे हुए हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और जानकारी ली। वही बीएलओ ने बताया कि शत प्रतिशत फार्म भर कर जमा कर दिये गये हैं। नायब तहसीलदार ने यह भी कहा कि इस बीच बाहर से कोई आ जा रहा है तो उसका भी फार्म भर दें ताकि कोई छूटने न पाये। इस अवसर ग्रामवासी एहतेशाम, चनका बिन्द, मोहम्मद एकराम, गोविन्द, पंचायत सहायक राम किशोर, नजरुल इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अबूबशर