अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अतरौलिया द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर के आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ। स्वयं सेवकों ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाते हुए एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।
घनश्याम ने कहा कि मातृभूमि के प्रति अपने त्याग, श्रद्धा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। संघ से निकले स्वयं सेवक आज विश्व भर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत प्रारंभ हो रहा है। संघ के संस्थापक डॉ.हेडगेवार का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। इसी दिन भगवान ब्रह्मा जी ने सृष्टि का सृजन किया। आर्य समाज की स्थापना एवं भगवान राम का राज्याभिषेक भी आज ही के दिन हुआ। इसलिए आज का दिन संपूर्ण हिंदू समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सुनील, वैभव, बसंत लाल, प्रदीप, शिव कुमार, सियाराम, ओंकार मिश्र, प्रमोद सोनकर, रमेश सिंह, रामू, पिंटू मिश्र, धर्मेंद्र निषाद, सुनील जायसवाल, महेश सोनी, सुमित आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर संघ चालक राणा लाखन के किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद