मुशीर ने गरीबों के साथ मनाई ईद

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के मोलनापुर निवासी समाजसेवी मुशीर अहमद ने गांव के गरीबों के साथ ईद मनाई। सुबह जब अपने गांव की ईदगाह से ईद की नमाज अदा कर घर वापस आ रहे तो वहां से कुछ दूरी पर गांव के ही गरीब बच्चे और महिलाएं पुराने और मैले कपड़े में दिखाई दिये। उसके बाद वे वहां रुक गए और पांच गरीब परिवार के बच्चों और महिलाओं को नए कपड़े के साथ ही साथ सिर्वइं आदि का इंतजाम किया। कपड़े पाकर बच्चों और महिलाओं की आंखें खुशी से भर आयीं। मुशीर के इस कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *