माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की मनाई गयी जयंती

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फूलपुर नगर के प्रताप प्रभात शाखा सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती हर्षाेल्लास पूर्वक मनाई गई।
स्थानीय कार्यकर्ता सुमधुर गायन आचार्य साकेत महाविद्यालय अयोध्या धाम ने कहा कि गुरु जी अपने माता-पिता के 9 संतानों में इकलौते थे। यह बचपन से ही मेधावी, तार्किक, आध्यात्मिक प्रतिभा संपन्न थे। अध्ययन करने काशी हिंदू विश्वविद्यालय आये यहां प्राणिशास्त्र के प्रवक्ता रहे। इनके सदव्यवहार से विद्यार्थी श्रद्धा, स्नेह, सम्मान के साथ इन्हें श्रीगुरु जी कहकर सम्बोधित करते थे। इस कारण पूरी दुनिया में श्रीगुरु जी के नाम से विख्यात हुए। उनके आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद के गुरु भाई स्वामी अखंडानंद जी रहे। आध्यात्म जगत में पदार्पण करने पर उनके गुरु जी ने कहा जीवन का एक लक्ष्य मानव सेवा के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति। इनके दिव्य आध्यात्मिक विद्वता से शंकराचार्य पद पर प्रतिस्थापित होने का प्रस्ताव आया किन्तु जन सेवा अंगीकार कर डा.हेडगेवार द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से मां भारती को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने हेतु अपना जीवन आहुत किया। श्री गुरु जी के सदगुणी सेवा कार्य से अनेक कार्यकर्ताओं ने विविध प्रकल्प प्रारम्भ कर आज भी कार्यरत हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी संघ कार्य आपके निर्देशन में विविध क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित व व्यापित है।
इस अवसर पर आयुष मोदनवाल, शैलेंद्र, राजकुमार, हरिश्चंद्र एडवोकेट, ताराचंद्र बरनवाल, आलोक जायसवाल, अनिल राज, सुधीर रावत, सच्चिदानंद, सूर्यबली यादव, रामकृष्ण राय, सुरेश गुप्त, अंश सोनकर, अनिल गुप्त, कमल जायसवाल, अरविन्द आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *