आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना मेंहनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवाहिता को भगाकर शादी करने व धर्म परिवर्तन कराने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
शनिवार को वादी मुकदमा ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि उसकी भाभी 10 फरवरी को कहीं चली गयी थी। इस सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी थी जो वापस आ गयी है। उसने बताया कि मेरी बात होती थी जो अपना नाम सोनू सिंह बताया था। इन्ही के साथ विगत दिनो से बात होती थी। यह व्यक्ति मेरी भाभी को बहला फुसलाकर नागौर भगा ले गया। जब मेरी भाभी को जानकारी हुई कि इरफान पुत्र बाबू खां निवासी जाजूलाई थाना कोतवाली नगर जनपद नागौर राजस्थान, अलाऊद्दीन पुत्र लियाकत निवासी गोंडा कला थाना पोण्डा जिला नागौर राजस्थान व मुमताज पुत्र बाबू खां जाजूलाई थाना कोतवाली नगर जनपद नागौर राजस्थान द्वारा मेरी भाभी से धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया। मेरी भाभी जब इस तथ्य को जान पायी कि यह राजपूत समाज का व्यक्ति नहीं है तो किसी तरह से भाग कर घर वापस आयी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मानपुर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी