एसडीएम ने जब्त की 26 किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन

शेयर करे

मेहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वच्छता अभियान व अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एसडीएम ने 26 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की सच्चाई व अतिक्रमण हटाए जाने के लिए लगातार कस्बे में एसडीएम संत रंजन सभी वार्डाें में पैदल चलते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड नं 7 जहांगीर नगर स्थित एक फल की दुकान सड़क पटरी पर लगी हुई थी, जिससे कस्बे में आवागमन बाधित हो रहा था। उसे सड़क पटरी से दूर दुकान हटाकर लगाए जाने के लिए निर्देशित किया।
कस्बे के वार्ड नं एक रविदास नगर (चकिया) निवासी छोटेलाल मोपेड पर सवार होकर पॉलीथिन सप्लाई करने आ गया। अलग-अलग झोले में आगे पीछे बांधे हुए था। तलाशी लेने पर सभी झोले से 26 किग्रा पॉलीथिन बरामद हुई। जिसे नगर पंचायत के बरिष्ठ लिपिक अशोक दुबे को सुपुर्द कर दिया। इसी के साथ एसडीएम ने सफ़ाई कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर स्वच्छता के लिए निर्देश दिया। एसडीएम के इस पहल से कस्बा वासियों में खुशी की लहर है। एसडीएम ने बरिष्ठ लिपिक अशोक दुबे को गांधी नगर वार्ड नंबर 5 में नाली के उपर रखी हुई टूटी पटिया को तत्काल हटाकर दूसरी पटिया लगाने का निर्देश दिया। वार्डों की सफाई में तत्परता दिखाते हुए कूड़ा उठाने और कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में नियमित गिराए जाने को कहा।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *